Rohini Vrat 2024 Date: कब रखा जाएगा मार्च महीने का रोहिणी व्रत, यहां जानें डेट और महत्व

Rohini Vrat 2024 Date: रोहिणी व्रत जैन समुदाय के मुख्य व्रतों में से एक है। ये व्रत महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा मार्च महीने का रोहिणी व्रत। यहां जानें डेट और महत्व के बारे में।

Rohini Vrat 2024 Date: जैन धर्म में रोहिणी व्रत का खास महत्व है। इस व्रत का संबंध नक्षत्रों के परिवर्तन से माना गया है। जब सूर्योदय के पास नक्षत्र पड़ता है। उस दिन ये व्रत रखा जाता है। ये व्रत खासतौर पर जैन समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस व्रत के दिन भगवान वासुपूज्य स्वामी की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु होती है और घर में सुख, समपत्ति आती है। इस व्रत को स्त्रि और पुरुष दोनों के द्वारा किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा मार्च महीने रोहिणी व्रत। यहां जानें डेट और महत्व।

Rohini Vrat 2024 Date

Rohini Vrat 2024 Date (रोहिणी व्रत डेट 2024)

पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन महीने का रोहिणी व्रत 16 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत को करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

रोहिणी व्रत नियम (Rohini Vrat Niyam)

  • रोहिणी व्रत का पालन रोहणी नक्षत्र से शुरू होकर अगले नक्षत्र मार्गशीर्ष तक किया जाता है।
  • इस व्रत के समय सफाई और शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए।
  • इस दिन भगवान वासु स्वामी की पंच रत्न ताम्र या स्वर्ण प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।
  • इस दिन सूर्यास्त के बाद किसी तरह का भोजन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन गरीबों में खाना, कपड़ा आदि का दान करना शुभ माना गया है।

रोहिणी व्रत महत्व (Rohini Vrat Importance)

जैन समुदाय में रोहिणी व्रत का बहुत महत्व है। इस व्रत को हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा भी किया जाता है। इस दिन जैन समुदाय के लोग भगवान वासु स्वामी की पूजा- अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि रोहिणी व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से परिवार में सुख, सम्पति आती है।

End of Feed