अध्यात्म

Kharmas 2024 March: खरमास 2024 प्रारंभ तिथि मार्च में कब से है, जानें क्या हैं खरमास मास के नियम

Kharmas 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र के दौरान सूर्य देव के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने के समय खरमास लगता है। इस दिन दौरान कोई भी शुभ काम जैसे मुंडन, शादी विवाह से काम नहीं किये जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन से शुरू हो रहा है खरमास।

Image

Kharmas 2024 Date

Kharmas 2024 Starting Date: हिंदू धर्म में खरमास को शुभ नहीं माना गया है। इस समय में शादी- विवाह जैसे शुभ काम करने की मनाही होती है। सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास शुरू हो जाता है। खरमास साल में दो बार लगता है। जब तक सूर्य देव मीन राशि में रहते हैं। उस समय तक खरमास की अवधि रहती है। खरमास में भूलकर भी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब से कब तक खरमास रहेगा।

Kharmas 2024 Starting Date (खरमास कब से शुरू होगा)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सूर्य ग्रह मीन राशि में 14 मार्च को गोचर करेंगे और 13 अप्रैल को अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। मीन राशि सूर्य के निकलने के साथ ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। इस साल खरमास 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक रहने वाला है।

खरमास में क्यों नहीं होते शुभ काम (Why do not auspicious works happen in Kharmas?)

ज्योतिष शास्त्र में मीन और धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति को माना गया है। जब सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लगता है। इस दौरन कोई भी मांगलिक काम इसलिए नहीं किये जाते बैं क्योंकि इस समय सूर्य अपने गुरु ग्रह बृहस्पति देव की सेवा में रहते हैं। इस कारण इस समय इनकी शक्ति कमजोर हो जाती है, इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।

खरमास में करें इन मंत्रों का जाप

ॐ सूर्याय नम:

ॐ घृणि सूर्याय नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर

खरमास दान महत्व (Kharmas Importance)

खरमास के दौरान दान पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस समय में सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस समय में गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस समय में गोशाला में जाकर गाय को रोटी खिलाने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article