ईद उल फितर कब है 2024 (Eid Al Fitr 2024 Date)
इस्लामिक कैलेंडर अनुसार ईद का त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है। अगर इस साल ईद का चांद 9 अप्रैल को दिखता है तो 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अगर ईद का चांद 10 अप्रैल को दिखता है तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।
ईद-उल-फितर के दिन क्या करते हैं (What do you do on Eid-ul-Fitr?)
ईद-उल-फितर के दिन मुस्लिम लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और मस्जिदों में एकत्रित होकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके अलावा ईद पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। जिसमें मुख्य रूप से मीठे पकवान जैसे कि सेंवई, मिठाई आदि चीजें जरूर शामिल की जाती हैं। इस दिन घर आए महमानों को मीठी सेंवई खिलाई जाती है। इसके अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों में भी इसे बांटा जाता है। लोग ईद पर एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद उल फितर दान का पर्व भी माना जाता है। इसलिए इस दिन हर सक्षम मुसलमान को जरूरतमंदों की सहायता करने का आदेश दिया गया है।
ईद-उल-फ़ितर क्यों मनाई जाती है (Why We Celebrate Eid Al Fitr)
ईद पर मुसलमान लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें अल्लाह ने पूरे महीने रोजा रखने की ताकत दी। ये त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देता है। इसलिए इस दिन को सभी लोग आपस में मिलकर मनाते हैं। साथ ही अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं। इस दिन गरीबों को जकात भी दी जाती है, ताकि वे भी ईद मना सकें।
