अध्यात्म

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के उपाय, भगवान हनुमान की बरसने लगेगी कृपा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 05:59 PM IST

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की विधि विधान पूजा करने से व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं। जानिए इस दिन किन उपायों से खुलेगी आपकी किस्मत।

Image

मंगलवार के उपाय

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन लोग श्री राम भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति पर बजरंगबली की कृपा बरसने लगती है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। किसी चीज का भय नहीं रहता। जानिए मंगलवार के दिन किन उपायों को करने से हनुमान जी होंगे प्रसन्न।

जलाएं दीपक: हर मंगलवार सुबह शाम भगवान हनुमान के सामने घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि इस दीपक में आपको रुई नहीं बल्कि कलावा से बनी बाती इस्तेमाल करनी है।

लगाएं भोग: मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को बूंदी के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। अगर बूंदी के लड्डू संभव नहीं है, तो चने की दाल का गुड़ से भोग लगाएं।

चमेली का तेल: मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लेप लगाएं। हर मंगलवार के दिन ऐसा करने से मंगल दोष के साथ शनि दोष भी खत्म हो जाता है।

तुलसी की माला: मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी को 108 तुलसी के पत्तों पर राम नाम लिखकर उसकी माला बनाकर पहनाएं। ऐसा करने से भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होते हैं।

जानवरों को खिलाएं: इस दिन बंदरों और लाल गायों को भुने चने और गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से मंगल ग्रह भी मजबूत होगा।

इन चीजों का करें दान: मंगलवार के दिन सुबह किसी जरूरतमंद को गेंहू, गुड़, मसूर दाल, नारियल या सेब का दान करें। ऐसा करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article