Pongal 2023: भगवान शिव का विशेष संदेश देता है पोंगल, पढ़ें क्या है दक्षिण के इस त्योहार की परंपरा और कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 07:36 AM IST

Pongal 2023: 15 से 18 जनवरी के मध्य मनाया जाएगा पोंगल का त्योहार। दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार है पोंगल। इंद्र, सूर्य, मवेशियों सहित होती है भाइयों की भी पूजा। विभिन्न व्यंजन और घर आंगन में बनती है कोलम से आकृतियां। नयी फसल के उत्कृष्ट का पर्व होता है पोंगल का त्योहार।

KEY HIGHLIGHTS
  • कृषि और मवेशियों को समर्पित है पोंगल
  • दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार है पोंगल
  • चार दिन का होता है पोंगल का त्याेहार

Pongal 2023: विविधता के रंग लिये है भारतीय संस्कृति। उत्सव, त्योहार, सब मनाये जाते हैं लेकिन बस देशकाल और परिस्थितियां उनका नाम और मनाने की परंपरा को बदल देती हैं। इसी तरह का त्योहार है पोंगल। दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक पोंगल को भी उसी दौरान मनाया जाता है जिस समय सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायन होने के समय को उत्तर भारत में मकर संक्रांति के नाम से मनाया है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे दक्षिण भारतीय क्षेत्र का प्रमुख उत्सव पोंगल द्रविड़ फसल के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पोंगल मनाने का इतिहास आज का नहीं है। ईसा से 200- 300 वर्ष ईस्वी पहले से इस त्योहार को मनाने की परंपरा द्रविणाें ने आरंभ की थी।

पोंगल से जुड़ी कहानी

माना जाता है कि पोंगल त्योहार को भगवान शिव के विशेष संदेश के प्रसार प्रचार के रूप में भी मनाया जाता है। एक बार भगवान शंकर ने अपने बैल बसव को स्वर्ण से पृथ्वी पर जाकर प्रतिदिन तेल मर्दन और माह में एक बार भाेजन करने का संदेश देने को कहा। लेकिन बैल बसव ने धरती पर आकर इसके विपरीत बात कही। बैल बसव की इस गलती का पता जब महादेव को चला तो वे क्राेधित हुए और उसे श्राप देकर कहा कि वो स्थायी रूप से अब धरती पर ही रहेगा। धरती पर रहकर मनुष्यों की अधिक अन्न उपजाने के लिए सहायता करेगा, उनके खेत जोतने में योगदान देगा। इस तरह पोंगल का त्योहार फसल और मवेशियों से संबंधित उत्सव मनाने का दिन है।

End of Feed