Ravidas Jayanti 2025 Date: रविदास जयंती 2025 में कब है, नोट कर लें डेट, तिथि‍ और महत्‍व

Ravidas Jayanti 2025 Date (रविदास जयंती 2025 डेट): मध्य भक्ति काल के प्रमुख कवियों में से एक संत रविदास की काव्य रचनाएं आज भी अमर है। इनका भक्ति आंदोलन में अहम योगदान था और इन्हें समाज सुधारक के रूप में भी देखा जाता है। इनकी जन्मतिथि‍ को रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है। जानते हैं रविदास जयंती 2025 डेट और महत्व।

Ravidas Jayanti 2025 Date (रविदास जयंती 2025 डेट): ईश्वर की सद्गुण और निर्गुण भक्ति के उपासक महान संत, कवि, और समाज सुधारक गुरु रविदास या रैदास का जन्म सन् 1388 उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला के गोवर्धनपुर गांव में हुआ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इनका जन्म माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इन्होंने जात पात का खंडन करते हुए समाज आत्मज्ञान की ओर अग्रसर किया था। कृष्ण भक्ति की प्रख्यात कवयित्री मीराबाई इनकी शिष्या थीं। इनका एक प्रसिद्ध मुहावरा मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी प्रचलित है। आज भी संत रविदास के उपदेश समाज कल्याण और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। उन्होंने अपने कर्मों से ये साबित किया कि मनुष्य अपने जन्म से नहीं बल्कि अपने विचारों, दूसरों के हित की भावना और सद्व्यवहार जैसे गुणों से महान बनता है। यहां जानें 2025 में रविदास जयंती 2025 कब मनाई जाएगी।

Ravidas Jaynati 2025 Date, रविदास जयंती 2025 कब है

रविदास जयंती 2025 कब है

When is Ravidas Jayanti 2025: रविदास जयंती 2025 कब है

विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार रविदास जयंती की तिथि वर्ष 2025 में माघ माह की शुक्ल पूर्णिमा को 13 फरवरी, बुधवार के दिन पड़ेगी। इस खास तिथि‍ को भारत वर्ष में एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

End of Feed