Falgun month 2025 (फाल्गुन माह 2025 डेट): माघ महीने के बाद से फाल्गुन माह शुरू होता है। हिंदू कैलंडर के इस 12वें महीने का धार्मिक और पौराणिक रूप से बहुत महत्व है क्योंकि इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे कई मुख्य त्योहार आते हैं जिन्हें धूम-धाम से पूरे भारत देश में मनाया जाता है। इस महीने में शुभ मुहूर्त देखकर कई धार्मिक और मांगलिक कार्य और अनुष्ठान किए जाते हैं जैसे कि विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश। फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है साथ ही इस माह में दान-पुण्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस माह को आनंद, सुख, हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर कब से ये महीना शुरू हो रहा है।
Falgun (Phalgun) month 2025 Start Date (फाल्गुन माह 2025 कब लगेगा)
पंचांग के अनुसार, फागुन या फाल्गुन के महीने की शुरूआत कृष्ण, प्रतिपदा तिथि से होगी। कैलेंडर के अनुसार, फागुन मास 2025 13 फरवरी, दिन गुरुवार से लगेगा। इसका समापन 14 मार्च, दिन शुक्रवार को होगा। यह तिथि शुक्ल पूर्णिमा की रहेगी।
Falgun month Significance (फाल्गुन माह का महत्व)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन महीने का विशेष महत्व माना जाता है। ये महीना वसंत ऋतु का होता है और इसमें कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने में चंद्र देव का पूजा-अर्चन करने से मानसिक तनाव दूर होता है। इस महीने में भगवान शिव, भगवान कृष्ण, माता पार्वती और माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस पुण्य माह में दान करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस महीने में रोग-दोषों से मुक्ति मिलती है।
