अध्यात्म

December Festival List 2024: दिसंबर व्रत-त्योहार 2024, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

December Festival List 2024: साल के आखिरी महीने दिसंबर में मार्गशीर्ष अमावस्या, विवाह पंचमी, गीता जयंती, प्रदोष व्रत, सफला एकादशी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। नोट कर लें दिसंबर महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट।

Image

December Festival List 2024

December Festival List 2024: साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने में विवाह पंचमी, गीता जयंती, क्रिसमस, धनु संक्रांति, दत्तात्रेय जयंती, मोक्षदा और सफला एकादशी आदि पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा ये महीना ग्रह-गोचरों से भी भरा रहेगा। दिसंबर में सूर्य देव के धनु राशि में गोचर करने से खरमास शुरू हो जाएगा। तो वहीं शुक्र देव दो बार राशि बदलेंगे। चलिए अब आपको बताते हैं दिसंबर के व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची।

दिसंबर व्रत-त्योहार 2024 (December Festival List 2024)

1 दिसंबर 2024 - मार्गशीर्ष अमावस्या

6 दिसंबर 2024- विवाह पंचमी

7 दिसंबर 2024- चम्पा षष्ठी

8 दिसंबर 2024- भानु सप्तमी

11 दिसंबर 2024- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी

12 दिसंबर 2024- मत्स्य द्वादशी

13 दिसंबर 2024- हनुमान जयंती, कार्तिगाई दीपम्, प्रदोष व्रत

14 दिसंबर 2024- दत्तात्रेय जयंती

15 दिसंबर 2024- अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

25 दिसंबर 2024- मैरी क्रिसमस

26 दिसंबर 2024- सफला एकादशी

30 दिसंबर 2024- हनुमान जयंती, सोमवती अमावस्या, पौष अमावस्या

दिसंबर 2024 ग्रह गोचर (December 2024 Grah Gochar)

15 दिसंबर 2024 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो वहीं शुक्र देव इस महीने में दो बार राशि बदलेंगे। 2 दिसंबर को वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं 28 दिसंबर को वे कुंभ राशि में यात्रा शुरू कर देंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article