अध्यात्म

24 साल बाद एक साथ अस्‍त हुए शुक्र और बृहस्‍पति, इन लोगों की जिंदगीं में मचेगा कोहराम!

शुक्र और गुरु के अस्त होने से 3 राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी दुर्घटना के प्रबल आसार हैं। जानिए किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा।

Image

Shukra And Guru Ast

Guru And Shukra Ast 2024 Effects: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति और गुरु को सबसे शुभ ग्रहों का दर्जा प्राप्त है। जहां बृहस्पति देव देवताओं के गुरु कहलाते हैं तो शुक्र देव असुरों के गुरु हैं। ये दोनों ग्रह आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 28 अप्रैल 2024 से शुक्र देव अस्त चल रहे हैं तो अब 3 मई को देव गुरु बृहस्पति भी अस्त हो गए हैं। कहा जा रहा है ऐसा संयोग पूरे 24 साल बाद बन रहा है जब गुरु और शुक्र देव एक साथ अस्त हुए हैं। यहां दोनों ग्रहों के अस्त होने से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को शुक्र और गुरु के अस्‍त होने के समय बहुत संभलकर रहने की जरूरत पड़ेगी। आपको अपने करियर में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके अपने उच्‍च अधिकारियों के साथ भी रिश्‍ते खराब हो सकते हैं। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम रखें। ज्यादा तनाव लेने से बचें। खर्चों में बहुत ज्‍यादा बढ़ोत्तरी होगी। किसी से कर्ज तक लेना पड़ सकता है। आप पैसों की बचत करने में भी असफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अनुकूल समय नहीं है। प्रेमी या पार्टनर के साथ भी आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी गुरु और शुक्र का अस्त होना कष्‍टकारी साबित होगा। संतान के विकास के मार्ग में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा जातक नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे। व्‍यापारियों को भी बिजनेस में मुनाफा होने के कम ही आसार हैं। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। पैसों से संबंधित कोई भी फैसला सोच समझकर लें। आपके और आपके जीवनसाथी के रिश्‍ते में खटास के संकेत हैं। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अचानक से किसी गंभीर रोग के चपेट में आ सकते हैं। इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें। करियर में भी कई परेशानियां आ सकती हैं इसलिए सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल नहीं है।आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल की कमी हो सकती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article