Rangwali Holi 2025: रंगवाली होली किस दिन मनाई जाएगी 13 या 14 मार्च, नोट कर लें सही तारीख

Rangwali Holi 2025: होली हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इसलिए ही इसे रंगवाली होली के नाम से जाना जाता है। जानिए इस साल होली त्योहार कब मनाया जाएगा।

Rangwali Holi 2025: होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। एक दिन पहले छोटी होली पर शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। तो वहीं दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर हैप्पी होली कहते हैं। ये पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं और साथ में ये पर्व मनाते हैं। जानिए इस साल रंगवाली होली कब है।

रंगवाली होली कब है 2025 में (Rangwali Holi 2025 Date)

रंगवाली होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 14 मार्च को पड़ रहा है। जबकि होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा।

End of Feed