RangPanchami 2024 Date: इस दिन मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें डेट और महत्व

RangPanchami 2024 Date: रंग पंचमी का पर्व होली के समापन का होता है। इस दिन देवी देवता धरती लोक पर होली खेलन के लिए आते हैं। ये त्योहार राजास्थान, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कब है रंगपंचमी का त्योहार। यहां जानें डेट और महत्व।

RangPanchami 2024 Date: हिंदू धर्म में रंगपंचमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार होली के पांच दिन के बाद मनाया जाता है। हर साल रंगपंचमी का पर्व चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन धरती पर देवी- देवता लोक होली खेलने आते हैं। ये त्योहार मध्य प्रदेश और मालवा क्षेत्रों में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दिन मथुरा वृंदावन में चल रही 40 दिनों की होली कार्यक्रम का समापन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है रंगपंचमी का त्योहार। यहां जानें और महत्व।

RangPanchami 2024 Date

RangPanchami 2024 Date (रंग पंचमी डेट 2024)

रंगपंचमी का पर्व हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 8 बजे से लेकर 30 मार्च को रात 9 बजकर 31 मिनट पर समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा।

End of Feed