Phulera Dooj 2024 Date And Time: फुलेरा दूज पर्व वसंत पंचमी और होली पर्व के मध्य में आता है। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिरों की रौनक देखने लायक होती है। ज्योतिष अनुसार ये दिन सभी प्रकार के दोषों से मुक्त होता है। इसलिए इस दिन किसी भी तरह के मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। ये दिन विवाह समारोह के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस साल फुलेरा दूज पर्व 12 मार्च को मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन क्या करते हैं।
फुलेरा दूज 2024 तिथि व मुहूर्त (Phulera Dooj 2024 Date And Time)
फुलेरा दूज का पर्व 12 मार्च 2024, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। फुलेरा दूज की तिथि की शुरुआत 11 मार्च 2024 को 10:44 AM से होगी और इसकी समाप्ति 12 मार्च 2024 को 07:13 AM पर होगी।
फुलेरा दूज मनाने की विधि (How To Celebrate Phulera Dooj)
फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। उन्हें फूलों से सजाया जाए और उनके साथ फूलों वाली होली खेली जाती है। मान्यता है ऐसा करने से व्यक्ति की तमाम मनोकामना शीघ्र पूरी होती हैं। इसके अलावा ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन विवाह करने वाले जातकों पर राधा रानी और भगवान कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है।
फुलेरा दूज से होता है होली का आगमन (Phulera Dooj Mahatva)
ब्रज क्षेत्र में फुलेरा दूज से ही होली उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की कमर पर एक छोटा सा रंगीन कपड़ा बांध दिया जाता है जो इस बात का प्रतीक है कि अब श्रीकृष्ण होली खेलने के लिए तैयार हैं। बता दें फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त भी माना गया है। इसलिए इस दिन किसी भी तरह के शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं।
