अध्यात्म

Vastu Tips For Kitchen: किचन बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, यहां जानें वास्तु नियम

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र में निर्देशों का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीज का प्रभाव उस घर के सदस्यों पर पड़ता है। ऐसे में आपको किचन में कुछ वास्तु नियमों का पालन करने की जरूरत है। आइए जानते हैं वास्तु नियम।

Image

Vastu Tips For Kitchen

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोईघर का महत्वपूर्ण स्थान है। रसोई में पूरे परिवार के लिए खाना बनाया जाता है। वास्तु के अनुसार इस क्षेत्र में किसी भी तरह की कमी का असर सिर्फ खाना बनाने वाले पर ही नहीं बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। रसोई की गलत दिशा घर में खुशहाली और मन की शांति को बाधित कर सकता है । इसके अलावा रसोई में खाना बनाते समय गलत दिशा की ओर मुख करने से भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन घर की किस दिशा में होना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किचन वास्तु नियम के बारे में।

Vastu Tips For Kitchen (किचन वास्तु नियम)

इस दिशा में हो किचन

वास्तु के अनुसार किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। ये दिशा किचन के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। किचन का कैबिनेट हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा दिवार पर ही बनवाए ऐसा करने से कभी भंडार खाली नहीं रहता है।

किचन का मुख्य द्वारा

किचन का मुख्य द्वारा हमेशा पश्चिम या उत्तर दिशा में होना चाहिए। इसमे कभी भी दो दरवाजा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच टकराव की स्थिति बनती रहती है।

गैस स्टोव रखने की सही दिशा

वास्तु के हिसाब से किचन में हमेशा गैस स्टोव दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। ऐसा करने से भोजन का स्वाद बना रहता है और सेहत भी ठीक रहती है।

अन्न रखने का स्थान

किचन में अनाज जैसे आटा, चावल के डिब्बे पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो अन्न की कमी का सामना करना पड़ता है।

खाना बनाते समय किस दिशा में हो मुख

रसोईघर में खाना बनाते समय खाना बनाने का मुंह हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। यदि उनका मुख पश्चिम दिशा की ओर होता है तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article