रंग पंचमी 2026 में कब है, जानें कब मनाई जाएगी देवताओं की होली, यहां से नोट करें रंग पंचमी 2026 की तारीख

rang Panchami 2026 mein kab hai (rang Panchami 2026 date): रंग पंचमी का पर्व होली के पांच दिन बाद आता है। इस त्योहार को देवताओं की होली भी कहा जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा और रंगों का उत्सव मनाया जाता है। यहां देखें रंग पंचमी 2026 में कितनी तारीख की है। रंग पंचमी कब मनाई जाती है।

rang Panchami 2026 mein kab hai (rang Panchami 2026 date): होली का त्योहार खत्म होते ही कई लोगों के मन में एक सवाल उठता है अब रंग पंचमी कब है। दरअसल, होली के बाद भी रंगों का यह उत्सव पूरी तरह से खत्म नहीं होता। पांच दिन बाद आने वाली रंग पंचमी को खास तौर पर धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। भारतीय पंचांग के अनुसार रंग पंचमी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ रंगों की होली खेली थी। उस दिव्य दृश्य को देखकर देवी-देवताओं ने उन पर पुष्प वर्षा की थी। इसलिए इस दिन को देवताओं की होली भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन देव-देवताओं को रंग और अबीर अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।

rang panchami kab hai 2026, rang panchami date 2026

रंग पंचमी 2026 में कब है

रंग पंचमी 2026 कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 07 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 08 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि को मानते हुए रंग पंचमी 08 मार्च 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन देश के कई हिस्सों खासतौर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ब्रज क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ गुलाल और अबीर उड़ाकर बड़े धूम-धाम से जशन मनाया जाता है।

End of Feed