Rang Panchami 2024 Date And Upay: कब मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार, जानें डेट और उपाय

Rang Panchami 2024 Date: रंगपंचमी का त्योहार होली के बाद मनाया जाता है। ये त्योहार गुजरात, राजस्थान में खासतौर पर मनाया जाता है। इसी दिन होली पर्व को समापन भी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रंगपंचमी और इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Rang Panchami 2024 Date: हिंदू धर्म में रंगपंचमी के त्योहार खास महत्व है। ये त्योहार होली पर्व के बाद मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता धरती लोक पर होली खेलने आते हैं। इस त्योहार को देव पंचमी, श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। मथुरा वृंदावन में चली आ रही होली उत्सव का इसी दिन समापन होता है। इस दिन हवा में रंग, गुलाल उड़ाए जाते हैं। इस दिन हवा में रंग उड़ाने से देवता प्रसन्न होते हैं और सारे धरती वासियों को आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब रंगपंचमी का पर्व और इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Rang Panchami 2024 Date

Rang Panchami 2024 Date (रंगपंचमी डेट 2024)

रंग पंचमी का पर्व हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाएगा। इस साल पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट पर हो रहा है। इसके साथ ही इसका समापन 30 मार्च को रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा।

Rang Panchami 2024 Upay (रंगपंचमी उपाय 2024)

  • रंगपंचमी के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी से मु्क्ति मिल सकती है।
  • इस दिन नारियल पर रंग छिड़क कर शिव मंदिर में जाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से भय से मुक्ति मिलती है।
  • रंगपंचमी के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमे मसूर दाल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
  • रंग पंचमी के दिन सभी देवताओं को गुलाल लगाएं। ऐसा करने से देवता प्रसन्न होते हैं।

रंगपंचमी महत्व (Rangpanchami Importance)

शास्त्रों में रंगपंचमी के पर्व का बहुत खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन राधा कृष्ण ने संग में होली खेली थी। इस दिन हवाओं में गुलाल उड़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर गुलाल आकर गिरता है। उसपर देवी देवता की विशेष कृपा बनी रहती है।

End of Feed