Chaitra Month 2024 Vrat-Tyohar List: हिंदू कैलेंडर के हिसाब से चैत्र का महीना साल का पहला महीना होता है। इस महीने का शास्त्रों में बहुत महत्व है। फाल्गुन महीने की समाप्ति के बाद चैत्र मास की शुरुआत होती है। चैत्र मास की शुरुआत 26 मार्च 2024 को यानि आज से हो रही है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस महीने को हिंदू नववर्ष माना की शुरुआत होती है। इस महीने को दान पुण्य के लिए भी माना जाता है। चैत्र महीने में मां दुर्गा और सूर्य देवता की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस महीने में कौन- कौन से व्रत त्योहार आते हैं।
Chaitra Month 2024 Vrat-Tyohar List (चैत्र मास 2024 व्रत त्योहार लिस्ट)
| 26 मार्च 2024 | चैत्र मास प्रारंभ |
| 27 मार्च 2024 | भाईदूज |
| 28 मार्च 2024 | भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी |
| 30 मार्च 2024 | रंगपंचमी |
| 31 मार्च 2024 | शीतला सप्तमी, कालाष्टमी |
| 5 अप्रैल 2024 | पापमोचिनी एकादशी |
| 6 अप्रैल 2024 | शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत |
| 7 अप्रैल 2024 | मासिक शिवरात्रि |
| 8 अप्रैल 2024 | चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण |
| 9 अप्रैल 2024 | चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, झूलेलाल जंयती, हिंदू नववर्ष प्रारंभ |
| 11 अप्रैल 2024 | मत्स्य जंयती, गौरी पूजा |
| 12 अप्रैल 2024 | लक्ष्मी पंचमी |
| 14 अप्रैल 2024 | यमुना छठ |
| 16 अप्रैल 2024 | महातारा जंयती, मासिक दुर्गाष्टमी |
| 17 अप्रैल 2024 | राम नवमी, स्वामीनारायण |
| 19 अप्रैल 2024 | कामदा एकादशी |
| 20 अप्रैल 2024 | त्रिशूर पूरम, वामन द्वादशी |
| 21 अप्रैल 2024 | महावीर स्वामी जयंती, प्रदोष व्रत |
| 23 अप्रैल 2024 | हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत |
