अध्यात्म

Surya Grahan 2024 Date, Timings in India: सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा? यहां जानिए ग्रहण लगने की सही तारीख और समय

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2024 Date and Time in India: 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) लगेगा तो 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यहां जानिए अप्रैल का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।

Image

Solar Eclipse 2024 Date: सूर्य ग्रहण कब लगेगा 2024

Surya Grahan or Solar Eclipse April 2024 Date and Time in India: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा ग्रहण तब लगता है जब सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पूरी तरह से पृथ्वी पर जाने से रूक जाता है। जिससे सूर्य दिखना बंद हो जाता है और धरती पर अंधेरा छा जाता है। इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस तरह का ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। यहां जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय और कुछ जरूरी बातें।

Surya Grahan 2024 Time (सूर्य ग्रहण 2024 समय)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 की रात 9 बजकर 12 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। ये ग्रहण करीब 5 घंटे लंबा होगा।

Surya Grahan Kha Lagega (साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां-कहां लगेगा)

साल का पहला सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड में दिखाई देगा।

khagras Surya Grahan Kya Hota Hai (खग्रास सूर्य ग्रहण क्या होता है)

खग्रास सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच इस तरह से आ जाता है कि वह सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पूरी तरह से रोक लेता है जिससे धरती पर अंधेरा हो जाता है। इस दौरान सूर्य कुछ समय के लिए दिखना बंद हो जाता है। ज्योतिष में इस ग्रहण प्रभाव सबसे ज्यादा माना गया है।

Surya Grahan Effects On Rashi (सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव)

सूर्य ग्रहण का मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और धनु राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन राशि के लोगों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही आपको उच्च मात्रा में धन लाभ होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article