2026 में रमजान का चांद कब दिखेगा, आज या कल रमजान 2026 का चांद किस दिन दिखेगा, जानें रमजान का चांद निकलने की तारीख

Ramadan Moon Sighting Saudi Arabia Dubai (रमजान का चांद कितने बजे निकलेगा) katar, Pakistan Ramazan Ka Chand Kitne Baje Niklega India Mein, क्या आज रमजान का चांद दिखेगा: विश्व भर के मुसलमान इस समय बेशुमार उत्साह और लगन के साथ रमजान 2026 के चांद का इंतजार कर रहे हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना चांद के नजर आने पर शुरू होता है और इसी चांद की तारीख तय करने की प्रक्रिया को 'चांद देखना' कहते हैं।

Ramazan Ka Chand Kitne Baje Niklega (Ramadan Moon Sighting Saudi Arabia Dubai): इस बार 2026 का रमजान का चांद देखने की प्रक्रिया 17 फरवरी की शाम को शुरू होगी। सऊदी अरब में चांद दिखाई देने की स्थिति के आधार पर रमजान 18 या 19 फरवरी से शुरू हो सकता है, और भारत में अधिक संभावना 19 फरवरी 2026 के रोजे से रोजा रखने की है। दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसी तिथि को रमजान के शुरू होने का अनुमान है। रमजान का महीना हर मुसलमान के जीवन में आस्था, संयम और समझदारी का संदेश लेकर आता है।

ramazan ka chand kab niklega india mein

रमजान का चांद कितने बजे निकलेगा 2026 (Pic: AI Image TNN)

सऊदी अरब में रमजान 2026 का चांद कब दिखेगा

सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 17 फरवरी 2026 की शाम को शबान के 29वे दिन के रूप में चांद देखने का आदेश दिया है। इसके बाद शाम की नमाज (मगरिब) के बाद देश भर के लोग आसमान की ओर नजर लगाएंगे ताकि रमजान का नया चांद दिखाई दे। अगर चांद दिखाई देता है तो अगली सुबह 18 फरवरी को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।

End of Feed