Ramadan Moon Sighting 2026 LIVE: भारत में आज रमजान का चाँद कब दिखाई देगा, जानिए डेट और पूरा शेड्यूल
Ramadan Moon Sighting Today 2026 (रमजान का चाँद कब दिखाई देगा) Chand Kitne Baje Niklega Aaj Live Updates: इस्लाम का सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत आज चांद दिखने के साथ हो सकती है। आज मगरिब की नमाज के बाद से सऊदी अरब में लोग चांद के दीदार के तैयार हो जाएंगे। अगर आज चांद दिख जाता है तो कल से रोजे रखे जाएंगे।
Ramadan Moon Sighting Today 2026 (रमजान का चाँद कब दिखाई देगा) Chand Kitne Baje Niklega Aaj Live Updates:साल 2026 में रमजान के पाक महीने में चांद देखने की कवायद 17 फरवरी से शुरू हो गई है। सऊदी अरब में चांद दिखाई देने के आधार पर ही रमजान महीने की शुरुआत तय होगी। अगर 17 फरवरी को चांद दिख जाता है तो रमजान 18 या 19 फरवरी से शुरू हो जाएगा। वहीं, भारत में इसके अगले दिन चांद का दीदार हो सकता है और 19 फरवरी से रोजे रखे जा सकते हैं। हालांकि सऊदी अरब के साथ ही अन्य खाड़ी देशों में भी रमजान के शुरू होने का अनुमान है।
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी दिन मंगलवार की शाम को शबान के 29वें दिन के रूप में चांद देखने का आदेश दिया है। ऐसे में शाम की नमाज के बाद से ही चांद देखने की कवायद शुरू हो जाएगी। अगर आज चांद दिखाई दे जाता है तो अगली सुबह 18 फरवरी को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।
