Ramadan 2025 Date: मुसलमानों का पाक महीना रमजान कब से शुरू हो रहा है? जानें किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

Ramadan 2025 Date: इस्लाम धर्म के लोगों के लिए रमजान का महीना बेहद खास होता है। इस दौरान मुस्लिम अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में रमजान महीना कब से कब तक रहेगा।

Ramadan 2025 Date: रमदान या रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है। जो मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास महत्व रखता है। इस महीने में मुस्लिम लोग रोजे रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। फिर महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस महीने में मुस्लिम लोग कुरान को पढ़ना बेहद शुभ मानते हैं। बता दें रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। चलिए आपको बताते हैं 2025 में रमजान की तारीख क्या रहेगी।

Ramadan 2025 Date

Ramadan 2025 Date

2025 में रमजान कब है? (Ramadan 2025 Date)

2025 में रमजान की शुरुआत 1 मार्च से होगी और इसकी समाप्ति 30 मार्च को होगी। बता दें रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है। इस महीने को इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोग बेहद पवित्र मानते हैं।

End of Feed