अध्यात्म

Eid 2025 Date: साल 2025 में भारत में कब मनाई जाएगी ईद, यहां जानिए इसकी सही डेट और महत्व

Eid 2025 Date in India: ईद का त्योहार इस्लाम धर्म के सबसे प्रमेख त्योहार में से एक है। ये पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए यहां जानें साल 2025 में भारत में ईद कब मनाई जाएगी।

Image

Eid 2025 Date in India

Eid 2025 Date in India: ईद-उल-फ़ितर की तारीख हमेशा चांद के निकलने पर तय की जाती है। इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहार में से एक ईद का त्योहार माना जाता है। इस दिन मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है और अल्लाह के सबकी सलामती के लिए दुआ मांगी जाती है। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नये कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे के घर में जाकर मिठाईयां बांटते हैं। ईद-उल-फ़ितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इसी दिन एक महीने से चले आ रहे रोज के उपवास का भी समापन होता है। आइए जानें साल 2025 में ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Eid 2025 Date in India (ईद उल फितर 2025 डेट)

ईद उल फितर की डेट चांद निकलने के बाद ही तय की जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल 2025 में ईद का पर्व मनाने की संभावित डेट 31 मार्च 2025 को हो सकती है। ईद मनाने की सही तिथि 29 मार्च 2025 को चांद निकलने के ऊपर तय की जाएगी।

ईद उल फितर कैसे मनाते हैं (Eid ul fitr Kaise Manate hain)

ईद उल फितर के दिन सबसे पहले स्नान करना चाहिए। फिर नये कपड़े पहने जाते हैं। इस दिन सुबह तैयार होने के बाद ईद की नमाज जरूर पड़ना चाहिए। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाएं और ईद की बाधाई दें। इस दिन घर में मिठाईयां और सेवईयां बनाई जाती है। नमाज पढ़ने के बाद घर आकर इन मिठाईयों को खाया जाता है और एक दूसरे में बांटा जाता है। इसके साथ ही ईद के दिन जरूरतमंद लोगों को खाने की चीज और कपड़े बांटने चाहिए।

Eid ul fitr Mahatav (ईद उल फितर महत्व)

इस्लाम धर्म में ईद के त्योहार को बहुत ही खास माना गया है। इस पर्व के दिन रोजे का अंत होता है। इसी के साथ रमजान के पवित्र महीने का समापन होता है। इस दिन अल्लाह से दुआ मांगी जाती है। ऐसा माना जाता है कि ईद के दिन ही पैगंबर मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई जीत पाई थी। पैगंबर मुहम्मद की जीत की खुशी में ही हर साल ईद का त्योहार मनाया जाता है और मिठाई बांटी जाती है। ये त्योहार अपने धर्म के प्रति त्याग और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article