Ram Navami Katha In Hindi: राम नवमी के शुभ दिन पर जरूर सुनें ये पावन कथा, हर मनोकामना की होगी पूर्ति

Ram Navami Katha In Hindi (राम नवमी कथा): राम नवमी का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। कहते हैं ये वही शुभ दिन है जब भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में जन्म लिया था। चलिए जानते हैं राम नवमी की पौराणिक कथा के बारे में यहां।

Ram Navami Katha In Hindi (राम नवमी कथा): राम नवमी का त्योहार हर सनातनी के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन उनके प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इस शुभ अवसर पर जगह-जगह रामायण का पाठ किया जाता है। भक्तजन अपने घर पर श्री राम जी की विधिवत पूजा करते हैं और हवन पूजन भी करते हैं। कई लोग इस दिन कन्याओं को भोजन भी खिलाते हैं। यहां हम जानेंगे राम नवमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इसकी पौराणिक कथा क्या है।

ram navami katha

Ram Navami Katha In Hindi

राम नवमी कथा (Ram Navami Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार अयोध्या के महाराज दशरथ को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो रही थी। तब उन्होंन अपने गुरु महर्षि वशिष्ठ के कहे अनुसार एक महायज्ञ आयोजित किया। महाराज ने इस यज्ञ में सभी यशस्वी ऋषि-मुनियों को बुलाया। यज्ञ के समापन के बाद महाराज दशरथ ने सभी ऋषि और पंडितों को धन-धान्य का दान कर विदा किया। यज्ञ से प्राप्त प्रसाद को राजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियों के बीच वितरित कर दिया। तत्पश्चात यज्ञ के पुण्य फल से तीनों रानियों ने गर्भ धारण किया।

End of Feed