Ram Navami 2025 Date: इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी 6 या 7 अप्रैल, नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2025 Date (राम नवमी किस तारीख की है 2025 में): चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। जानिए इस साल ये पर्व कब मनाया जाएगा और इस दिन क्या करते हैं।

Ram Navami 2025 Date (राम नवमी किस तारीख की है 2025 में): राम नवमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तारीख को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए ही इस दिन को भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी की पूजा करने के लिए मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ होता है। जानिए इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।

राम नवमी कब है 2025 में (Ram Navami 2025 Date And Time)

राम नवमी 20256 अप्रैल 2025, रविवार
राम नवमी पूजा मुहूर्त 202511:08 AM से 01:39 PM
राम नवमी मध्याह्न का क्षण 12:24 PM
नवमी तिथि प्रारम्भ05 अप्रैल, 2025 को 07:26 PM बजे
नवमी तिथि समाप्त06 अप्रैल, 2025 को 07:22 PM बजे

राम नवमी कैसे और क्यों मनाते हैं (Ram Navami Kaise Aur Kyu Manate Hai)

राम नवमी का त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान राम की विधि विधान पूजा करते हैं। इस शुभ अवसर पर कई जगहों पर श्री रामकथा सुने जाने का भी चलन है। कुछ लोग रामनवमी के दिन उपवास भी रखते हैं। कहते हैं इस दिन उपवास रखने से इंसान के घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है। भगवान श्री राम के जन्मस्थान अयोध्या में तो इस त्योहार की एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। राम नवमी के अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं और सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के पश्चात् भगवान राम के मंदिर के दर्शन करते हैं।

End of Feed