अध्यात्म

Braj holi 2025 Schedule: जान लें मथुरा-वृंदावन और बरसाना की लठमार होली की तारीख

Braj holi 2025 Schedule: जब होली की बात आती है तो हम ब्रज की होली को कैसे भूल सकते हैं। यहां की लठमार होली तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। चलिए आपको बताते हैं इस साल बरसाना, मथुरा, वृंदावन और नंदगांव की होली की डेट्स क्या-क्या हैं।

Image

Braj holi 2025 Schedule In Hindi

Braj holi 2025 Schedule: होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ये वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ ये भगवान कृष्ण का पसंदीदा त्योहार भी है। इसलिए ही श्री कृष्ण की नगरी ब्रज में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली का उत्सव मनाने मथुरा-वृंदावन जाते हैं। तो वहीं बरसाना की लठमार होली तो पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल बरसाना, मथुरा, वृंदावन और नंदगांव में होली का त्योहार कब मनाया जाएगा।

ब्रज होली 2025 कैलेंडर (Braj Holi 2025 Calendar)

07 मार्च 2025, शुक्रवार- बरसाना लड्डू होली, श्रीजी मंदिर बरसाना

08 मार्च 2025, शनिवार- बरसाना की लठमार होली, मुख्य होली बरसाना

09 मार्च 2025, रविवार- नंदभवन में लठमार होली

10 मार्च 2025, सोमवार- वृन्दावन की रंगभरनी होली व श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली

10 मार्च 2025, सोमवार- छड़ीमार होली, बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली

10 मार्च 2025, सोमवार- मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर हुरंगा

11 मार्च 2025, मंगलवार- द्वारिकाधीश मंदिर में होली और गोकुल के रमण रेती में होली

12 मार्च 2025, बुधवार- वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में होली, शहर में चतुर्वेदी समाज का होली डोला

13 मार्च 2025, गुरूवार- होलिका दहन

14 मार्च 2025, शुक्रवार- धुलंडी होली, बृज में द्वारकाधीश टेसू के फूलों/अबीर गुलाल की होली और रंग-बिरंगे पानी की होली

15 मार्च 2025, शनिवार- दाऊजी का हुरंगा

16 मार्च 2025, रविवार- नंदगांव का हुरंगा।

17 मार्च 2025,सोमवार: गांव जाब का परंपरागत हुरंगा

18 मार्च 2025, मंगलवार- मुखराई का चरकुला नृत्य

21 मार्च 2025, शुक्रवार- रंग पंचमी

22 मार्च 2025, शनिवार- वृन्दावन रंगनाथजी की होली

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article