Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च- 2026 में राम नवमी कब है, देखें सही तारीख और पूजा मुहूर्त

Ram Navami 2026 mein kab hai (Ram Navami 2026 Date): श्री राम के जन्मोत्सव को राम नवमी के तौर पर मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आता है। यहां देखें 2026 राम नवमी की डेट और जानें राम नवमी 2026 में कब मनाई जाएगी।

Ram Navami 2026 mein kab hai (Ram Navami 2026 Date): राम नवमी को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। चूंकि यह चैत्र मास की शुक्ल नवमी तिथि पर आता है, इसलिए इसे विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। भगवान राम को भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं, और उनकी जीवन-कथा (रामायण) भारतीय संस्कृति और धर्म में बहुत गहरी और प्रेरणादायक है। राम नवमी न केवल उनका जन्मदिन है, बल्कि यह धर्म, सत्य, त्याग और धर्मपालन की उनकी आदर्श जीवन गाथा को भी याद करने का दिन है। यहां आप जान सकते हैं कि राम नवमी 2026 में कब मनाई जाएगी।

ram navami 2026 date, Ram Navami 2026 mein kab hai

2026 में राम नवमी कब है (Pic: Pinterest)

Ram Navami 2026 Date

राम नवमी 2026 में 26 मार्च, गुरुवार को मनाई जाएगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को 11:48 AM पर आरंभ होगी। इस तिथि का समापन 27 मार्च को 10:06 AM पर होगा। चूंकि राम जी की जन्म दोपहर का माना जाता है ऐसे में मध्याह्न मुहूर्त को देखते हुए राम नवमी 26 मार्च को होगी। नवमी की उदया तिथि 27 मार्च को होने के बावजूद पूजा मुहूर्त समय देखते हुए राम नवमी 2026 की डेट 26 मार्च ही होगी।

End of Feed