Ram Navami 2025 Date: राम नवमी का दिन भगवान राम की पूजा के लिए समर्पित होता है। ये दिन भगवान राम जी के जन्म के रूप में मनाया जाता है। ये पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान राम की पूजा की जाती है। नवमी तिथि के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। अध्योध्या में राम नवमी का त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन रामलला की पूजा की जाती है। भगवान राम का जन्म चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि के दिन अभिजित नक्षत्र में दोपहर बारह बजे के बाद हुआ था। इस दिन इसी मुहूर्त में राम जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं साल 2025 में राम नवमी कब है और इसके महत्व के बारे में।
Ram Navami 2025 Date (राम नवमी 2025 में कब है)
राम नवमी का त्योहार हर चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन इस तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 6 अप्रैल 2025 को शाम 07 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार साल 2025 में 6 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
Ram Navami 2025 Shubh Muhurat (राम नवमी 2025 शुभ मुहूर्त)
साल 2025 में राम नवमी 6 अप्रैल 2025 में मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन मध्यनाह् पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।
Ram Navami Kaise Manayi jati hai (राम नवमी पर्व कैसे मनाया जाता है)
राम नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद अपने घर के मंदिर की साफ सफाई करें। पूजा के स्थान पर साफ चौकी पर भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित करें। उसके बाद उन्हें पीले वस्त्र धारण कराएं। फिर दूध, दही से उनका अभिषेक करें और फूल, सिंदूर अर्पित करें। इस दिन रामचरित्र मानस का पाठ करें और भगवान राम की आरती करें और भोग लगाएं। इस दिन मंदिरों में कीर्तन, भजन किया जाता है। इस दिन दान- पुण्य किया जाता है।
Ram Navami Importance (राम नवमी महत्व)
हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का खास महत्व है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है। इनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है। राम नवमी के दिन राम जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इस दिन का व्रत करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। राम नवमी का दिन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
