अध्यात्म

Guru Vakri October 2024: अक्टूबर के महीने में गुरु होंगे वक्री, इन चार राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Guru Vakri October 2024: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ग्रहों का गुरु माना जाता है। देव बृहस्पति को गुरु ग्रह और देवगुरु भी कहा जाता है। अक्टूबर के महीने में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानें गुरु के व्रकी होने से किन राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है।

Image

Guru Vakri October 2024

Guru Vakri October 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और ग्रह की चाल का बहुत महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने का असर सारी राशियों के जातक पर पड़ता है। हर ग्रह एक निश्चित समय की अवधि में अपनी राशि बदलते हैं और अपनी चाल बदलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, धर्म, न्याय, धन और विवाह का कारक ग्रह हैं। कुंडली में इनकी स्थिति मजबूत होने से जातक को बहुत सारे शुभ फल की प्राप्ति होती है। जिनके विवाह में देरी आ रही हैं होती है उनको भी अपने गुरु को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए। गुरु ग्रह मजबूत होने से विवाह के योग बनते हैं। अक्तूबर के महीने में 09 अक्टूबर 2024 को गुरु ग्रह वृष राशि में वक्री होंगे। गुरु के वक्री होने का असर हर राशि के जातक पर शुभ और अशुभ पड़ेगा। साल 2025 के 4 फरवरी तक गुरु वृष राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु व्रकी से किन राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती हैं।

इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

मेष राशि

गुरु व्रकी से मेष राशि के जातक की परेशानी बढ़ सकती है। इस समय में आपको कारोबार में हानि हो सकती है। इसके साथ ही कार्यस्थल पर भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। बिना विचार के कोई भी काम ना करें। इस समय में किसी भी प्रकार का निवेश ना करें।

वृष राशि

गुरु वक्री वृष राशि में ही हो रहें हैं, इसलिए इस राशि के जातक को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। छात्र को मेहनत का फल देर से मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को दौगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके साथ ही अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी भी यात्रा पर जानें से बचें।

कर्क राशि

गुरु व्रकी से कर्क राशि के जातक को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस समय में आपको अपने सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा। कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लें। सोच समझकर ही फैसला लें।

मकर राशि

गुरु व्रकी मकर राशि के जातक के लिए शुभ साबित नहीं होगी। अर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी काम में रुकावट पर आ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखना होगा। अपने आप पर संयम रखना होगा। संयम के साथ ही किसी भी काम को करना उचित होगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article