Ram Navami 2025 Date (राम नवमी 2025 डेट): राम नवमी एक विशेष हिंदू पर्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पृथ्वी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में जन्म लिया था। पंचांग अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। ऐसे में हर साल इस शुभ दिन पर राम जन्मोत्सव यानी राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। ये त्योहार चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।
Ram Navami Date 2025
Ram Navami 2025 Date (राम नवमी 2025 तिथि)
राम नवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के पर मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल की शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी वहीं 6 अप्रैल 2025 की शाम 07 बजकर 20 मिनट पर ये तिथि समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार साल 2025 में राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।
Ram Navami 2025 Muhurat (राम नवमी 2025 मुहूर्त)
वर्ष 2025 में राम नवमी का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस दिन मध्यनाह् पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 23 मिनट का है।
Ram Navami Importance (राम नवमी का महत्व)
ये पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी होती है। सनातन हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म अयोध्या में हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त धूम-धाम से मनाते हैं और पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य के भागीदार बनते हैं। राम नवमी पर भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी किया जाता है और उनकी प्रार्थना की जाती है।
