अध्यात्म

Ram Mandir Udghatan Date: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कब हुई थी? जानिए राम मंदिर उद्घाटन डेट

Ram Mandir Udghatan Date 2024: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बेहद धूमधाम से मनाई गई। जिसके लिए 11 जनवरी का दिन चुना गया। ऐसे में पिछले साल प्राण प्रतिष्ठा की तारीख और राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ था और मंदिर में रामलला कब विराजे थे।

Image

Ram Mandir Udghatan Date 2024

Ram Mandir Udghatan Date 2024: 22 जनवरी 2025 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना किए एक साल पूरा हो गया है। जिसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। इस दिन को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस बारे में भी खूब सर्च किया जा रहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पिछले साल कब की गई थी और मंदिर का उद्घाटन किस दिन हुआ था। चलिए आपको बताते हैं इन सावलों के जवाब क्या हैं।

राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ था (Ram Mandir Udghatan Date 2024)

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था। इस दिन के बाद से राम मंदिर श्रृद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया था।

राम मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए कब खुला था (Ram Mandir Opening Date 2024)

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन से राम मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया था। जिसके बाद से यहां भक्तों का तांता लग गया था।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Date 2024)

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को कूर्म द्वादशी के दिन की गई थी। जिसके लिए 12:15 से 12:45 तक का अति शुभ समय चुना गया था। इस दिन भगवान रामलला की प्रतिमा का सूर्यतिलक भी किया गया था।

22 की जगह 11 जनवरी को क्यों मनाई गई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाने का दिन हिंदू तिथि के हिसाब से है। दरअसल हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहार हिंदी तिथियों के हिसाब से होते हैं। पिछले साल 22 जनवरी 2024 को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी और इस बार ये तिथि 11 जनवरी को पड़ी थी। इसलिए ही इस तिथि पर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article