अध्यात्म

Ram Mandir Darshan Booking Time: राम मंदिर में कब से कब तक किया जाता है दर्शन, यहां जानिए बुकिंग प्रक्रिया

Ram Mandir Darshan Booking Time: इस साल भगवान रामलला मंदिर की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानिए राम मंदिर के दर्शन बुकिंग की टाइमिंग।

Image

Ram Mandir Darshan Booking Time

Ram Mandir Darshan Booking Time: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस साल राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 11 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा। इस दिन अलग- अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। राम मंदिर के दर्शन का समय आधिकारिक वेबसाइट पर दिया हुआ है। जब से राम मंदिर की स्थापना हुई तब से वहां पर भक्तों के दर्शन की भीड़ लगी रहती है। आइए जानते हैं राम मंदिर के दर्शन का समय और बुकिंग की प्रकिया क्या है।

Ram Mandir Darshan Booking Time (राम मंदिर बुकिंग टाइमिंग)

राम मंदिर के ट्रस्ट के अधिकारिक वेबसाइट पर राम मंदिर के दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक रहता है। उसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक होता है। इस मंदिर दोपहर में 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहता है।

Ram Mandir Darshan Booking (राम मंदिर दर्शन बुकिंग प्रकिया)

राम मंदिर के दर्शन की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर की जा सकती है। अयोध्या के राम मंदिर में वीआईपी दर्शन का नियम नहीं है।

Ram Mandir Aarti Time (राम मंदिर आरती टाइम)

  • मंगला आरती सुबह 4:30 से 5 बजे तक
  • शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे
  • भोग आरती दोपहर 12:00 बजे
  • संध्या आरती शाम 7:30 बजे

Ram Mandir Aarti (राम मंदिर की आरती में कैसे शामिल हों)

राम मंदिर में आरती का समय ट्रस्ट द्वारा जारी पास की आवश्कता पड़ती है। इसमें भाग लेने के लिए आपको आईडी प्रूफ देना होगा। पास जारी होने के बाद पास दिखाकर ही मंदिर में एंट्री मिलेगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article