Ram Ji Ke Bhajan, Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversay 2025: आज का दिन सभी राम भक्तों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं। तो वहीं जो राम भक्त किसी कारण मंदिर नहीं जा पाए हैं वो घर पर श्री राम भगवान की अराधना कर सकते हैं। यहां हम आपको रामलला के कुछ खास भजनों के बारे में बताएंगे जिन्हें सुनकर आपका मन भक्तिभाव से भर जाएगा।
Ram Ji Ke Bhajan
Ram Ji Ke Bhajan (राम जी के भजन)
राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी (Ram Aayenge to Angana Sajaungi Lyrics)
मेरी झोपड़ी के भाग,आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे ॥
राम आएँगे तो,आंगना सजाऊँगी,
दिप जलाके,दिवाली मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे,पाप मिट जाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे ॥
राम झूलेंगे तो,पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं,भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के,सारे दुःख मिट जाएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरा जनम सफल,हो जाएगा,
तन झूमेगा और,मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी,किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे ॥
Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary Bhajan
अवध में राम आए हैं (Avadh Mein Ram Aye Hain)
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में राम आए हैं,
अवध मे राम आए है,
मेरे सरकार आए हैं,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आएं हैं ।
पखारों इनके चरणों को,
बहा कर प्रेम की गंगा,
बिछा दो अपनी पलकों को,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आए हैं ।
तेरी आहट से है वाकिफ़,
नहीं चेहरे की है दरकार,
बिना देखेँ ही कह देंगे,
लो आ गए है मेरे सरकार,
लो आ गए है मेरे सरकार,
दुआओं का हुआ है असर,
दुआओं का हुआ है असर,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आए हैं ।
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में राम आए हैं,
अवध मे राम आए है,
मेरे सरकार आए हैं,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आएं हैं ।
