राखी कैसे बांधे: भाई को किस दिशा में बैठाएं, पहले राखी बांधें या तिलक लगाएं, देखें राखी बांधने का सही तरीका स्टेप बाय स्टेप

रक्षाबंधन पर राखी कैसे बांधे (rakhi bandhne ka tarika step by step): रक्षाबंधन पर भाई को किस दिशा में बैठाकर राखी बांधनी चाहिए? जानें तिलक, अक्षत, आरती, राखी और मिठाई का सही क्रम। साथ ही नोट करें राखी बांधने का मंत्र।

रक्षाबंधन पर राखी कैसे बांधे (rakhi bandhne ka tarika step by step): रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रंगीन धागा बांधने का त्योहार नहीं है। इस छोटे-से रक्षा सूत्र में बहन की प्रार्थना, भाई का स्नेह और परिवार की कई यादें जुड़ी होती हैं। यही वजह है कि बहुत से घरों में राखी बांधने से पहले पूजा की पूरी तैयारी की जाती है। कहीं बहनें चौकी सजाती हैं तो कहीं घर के मंदिर के सामने ही भाई को बैठाकर राखी बांधी जाती है।

rakhi kaise bandhein, rakhi bandhne ka tarika images

रक्षा बंधन पर भाई को राखी कैसे बांधें, यहां नोट करें स्टेप बाय स्टेप गाइड

इस बीच एक सवाल अक्सर मन में आता है- भाई को किस दिशा में बैठाना चाहिए? तिलक पहले लगाएं या राखी बांधें? मिठाई कब खिलाएं और आरती किस समय करें? अलग-अलग परिवारों की परंपरा थोड़ी बदल सकती है, लेकिन सामान्य पूजा विधि का क्रम लगभग एक जैसा माना जाता है।

End of Feed