क्या इस रक्षाबंधन पर है भद्रा का साया? पंडित जी से जानिए कितने से कितने बजे तक न बांधें राखी

Raksha Bandhan Par Bahdra Hai Kya: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि अशुभ कालों में राखी नहीं बांधनी चाहिए। आइए जानते हैं कि इस दौरान कब-कब अशुभ मुहूर्त हैं।

Raksha Bandhan Par Bahdra Hai Kya: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पर्व इस बार कई वजहों से खास है। 28 अगस्त को पूरे दिन पंचक रहेगा, जबकि इसी दिन साल 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगेगा। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी रहेगा और भाई को राखी बांधने के लिए कौन से समय अनुकूल नहीं हैं।

Raksha Bandhan Par Bahdra Hai Kya  रक्षाबंधन पर भद्रा समय क्या है

रक्षाबंधन पर भद्रा समय क्या है

ज्योतिषाचार्य पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं रहेगी। भद्रा 27 अगस्त को ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं रहेगी। पंचांग गणना के अनुसार 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से शुरू हुई पूर्णिमा तिथि के साथ भद्रा का काल भी रहा, लेकिन यह 27 अगस्त की रात 9 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो गया। 28 अगस्त को भद्रा नहीं है।

End of Feed