रक्षाबंधन कब है, साल 2026 में राखी का त्योहार कब पड़ रहा है, क्या इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा लगेगी

Raksha Bandhan 2026 Date : हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में रक्षाबंधन कब है और इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

Raksha Bandhan 2026 Date : भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवनभर अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। हर साल रक्षाबंधन की तिथि और भद्रा काल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं, क्योंकि शास्त्रों में भद्रा के दौरान राखी बांधना वर्जित माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा, क्या इस बार भद्रा का साया रहेगा, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है और इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है।

Raksha Bandhan 2026 Date   रक्षाबंधन कब है साल 2026 में

रक्षाबंधन कब है साल 2026 में

रक्षाबंधन 2026 कब है

वैदिक पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, क्योंकि इसी दिन सावन की पूर्णिमा है। उदया तिथि के आधार पर इसी दिन राखी बांधने का विधान है। सावन की पूर्णिमा 27 अगस्त 2026 की सुबह 9:08 बजे , 28 अगस्त 2026, सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। 28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

End of Feed