Rakhi Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye: क्या बेटी पिता को राखी बांध सकती है? जानें राखी के दिन क्या नहीं करना चाहिए

Rakhi Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye: रक्षाबंधन भाई-बहन का पर्व है। इस साल ये त्योहार आज यानी 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन से जुड़े कई सारे सवालों लोगों के मन में आते हैं, यहां से आप जान सकते हैं कि आपको राखी के दिन क्या नहीं करना है।

Rakhi Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन का खास त्योहार है, जो साल में एक बार आता है और ढेर सारी खुशियां ले आता है। इस दिन रक्षा सूत्र के रूप में बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है तो भाई भी बहनों की रक्षा का वादा करते हैं। राखी बांधने और बंधवाने के कुछ खास नियम होते हैं। यहां से जानिए कि राखी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ये आप यहां से जान सकते हैं।

रक्षा बंधन 2025 पर क्या न करें (photo source: canva)

रक्षा बंधन के दिन क्या न करें-

  • किसी से धन उधार मत लें।
  • यदि आप राहुकाल में राखी बंधवाते हैं तो आपके लिए यह दोषपूर्ण है। अतः इस दिन राहुकाल का ध्यान रखें।
  • गुरु,माता तथा पिता को कटु वचन मत कहें।
  • आज घर में गंदगी कदापि मत हो। पूरा घर साफ सुथरा रखें।
  • इस पावन पर्व पर मांसाहारी भोजन कदापि मत करें।
  • किसी को ऐसा वचन न बोलें कि उसके हृदय को चोट पहुंचे।
  • इस दिन शराब या किसी प्रकार का धूम्रपान मत करें
  • इतनी बातों का ध्यान रखने से रक्षाबंधन का पर्व आपके लिए शुभ फलों की प्राप्ति करवाएगा तथा समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

End of Feed