अध्यात्म

Raksha Bandhan 2024 Mantra, Muhurat: राखी बांधते समय बहनें जरूर पढ़ें ये मंत्र, भाई के जीवन में सदैव बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Raksha Bandhan 2024 Mantra, Shubh Muhurat, Time in Hindi (राखी बांधने का मंत्र): रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को है। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर से शुरू होगा। जानिए रक्षाबंधन कैसे मनाते हैं और इस दिन राखी बांधते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

Image

Raksha Bandhan Puja Vidhi And Mantra

Raksha Bandhan 2024 Puja Vidhi, Mantra, Shubh Muhurat, Time Hindi: रक्षाबंधन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। जो हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन का पावन पर्व 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए उनके हाथ पर रक्षासूत्र बांधती हैं। तो वहीं भाई भी जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। यहां हम आपको बताएंगे रक्षाबंधन मनाने का सही तरीका क्या है और बहनों को राखी बांधते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

Rakhi Bandhne Ka Mantra (राखी बांधने का मंत्र)

रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय नीचे दिया गया मंत्र जरूर पढ़ना चाहिए...

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

Rakhi Bandhne Ki Vidhi (राखी बांधने की विधि)

  • राखी बांधने से पहले बहन और भाई दोनों उपवास रखें।
  • इसके बाद बहन राखी की थाली सजाएं।
  • जिसमें राखी, रोली, दिया, कुमकुम, अक्षत, कलश में जल और मिठाई रखें।
  • राखी की थाली को भगवान की मूर्ति से स्पर्श कराकर विधि विधान पूजा करें।
  • इसके बाद भाई को पूर्व दिशा की तरफ मुख करके बिठाएं और सबसे पहले माथे पर तिलक लगाएं।
  • उसके बाद भाई पर अक्षत छीटें।
  • फिर बहनें अपने भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधें।
  • इसके बाद बहन भाई की आरती उतारें।
  • अगर भाई बड़ा है तो बहन भाई के पैर छूकर आशीर्वाद ले और अगर बहन बड़ी है तो भाई बहन के पैर छुए।
  • फिर भाई को मिठाई खिलाएं।
  • इसके बाद भाई अपनी सामर्थ्य अनुसार बहन को उपहार या पैसे दें।
  • ध्यान रखें राखी बांधते वक्त बहनें 'ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।' मंत्र का जाप करें।

रक्षाबंधन पर सोना पूजन

कई जगह रक्षाबंधन पर सोना पूजन किया जाता है। इस पूजन में दीवार पर सोना की आकृति बनाई जाती है। राखी बांधने से पहले सोना की ही पूजा की जाती है। सोना पूजन के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article