Raksha Bandhan 2024 Time, Muhurat: रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। दिवाली, दशहरा, होली की तरह ही रक्षाबंधन का त्योहार (Rakshabandhan 2024) भी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। ये भाई-बहन का त्योहार होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं। विद्वानों अनुसार रक्षाबंधन का मुहूर्त (Raksha Bandhan Muhurat 2024) भद्रा रहित होना चाहिए। लेकिन इस बार राखी पर भद्रा रहने वाली है। ऐसे में जानिए राखी बांधने का मुहूर्त (Rakhi Bandhne Ka Muhurat 2024) क्या रहेगा।
Raksha Bandhan 2024 Muhurat Time In Hindi
रक्षाबंधन 2024 कब है (Raksha Bandhan 2024 Date)
इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार को मनाई जा रही है। राखी पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को 03:04 AM से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 19 अगस्त की रात 11:55 PM पर होगी।
रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurt)
| रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त 2024 | 01:30 PM से 09:08 PM |
| रक्षाबंधन के लिए अपराह्न का मुहूर्त | 01:43 PM से 04:20 PM |
| रक्षाबंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त | 06:56 PM से 09:08 PM |
रक्षाबंधन भद्रा समय 2024 (Raksha Bandhan 2024 Bhadra Time)
रक्षाबंधन भद्रा अन्त समय - 01:30 PM
रक्षाबंधन भद्रा पूंछ - 09:51 AM से 10:53 AM
रक्षाबंधन भद्रा मुख - 10:53 AM से 12:37 PM
राखी पूर्णिमा 2024 (Rakhi Purnima 2024)
श्रावण पूर्णिमा को ही राखी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल राखी पूर्णिमा 19 अगस्त की सुबह 03:04 से प्रारंभ बोकर रात 11:55 तक रहेगी।
