अध्यात्म

Last Sawan Somwar Vrat: क्या रक्षाबंधन के दिन भी रखना होगा सावन सोमवार व्रत? दूर करें अपनी कन्फ्यूजन

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। तो वहीं इस दिन सावन का आखिरी सोमवार व्रत भी रहेगा। ऐसे में हर कोई इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि क्या राखी के दिन सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा या नहीं। चलिए जानते हैं गोरखपुर के प्रख्यात पंडित सुजीत जी महाराज का इस पर क्या कहना है।

Image

रक्षाबंधन पर सावन सोमवार व्रत रखें या नहीं

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024: 19 अगस्त का दिन बेहद खास है। क्योंकि इस दिन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2024) तो रहेगा ही साथ ही सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2024) भी रखा जाएगा। इस दिन श्रावण महीने का समापन भी हो रहा है। लेकिन अब लोग इस बात को लेकर दुविधा में है कि क्या राखी (Rakhi 2024) के दिन सावन सोमवार व्रत रखना होगा या नहीं। क्योंकि इस दिन बहनें भाई को राखी बांधती हैं और मिठाई से उनका मुंह मीठा करती हैं। तो वहीं सभी लोग इस दिन तरह-तरह के स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लेते हैं। पंडित सुजीत जी महाराज की मानें तो कोई भी व्रत तभी पूरा माना जाता है जब वह पूरे नियम के साथ किया गया हो। ऐसे में जानते हैं 19 अगस्त को सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा या नहीं।

रक्षाबंधन पर सावन सोमवार व्रत रखना है या नहीं

सबसे पहले तो ये बता दें कि सावन महीने की समाप्ति श्रावण पूर्णिमा के दिन राखी के त्योहार के साथ होती है। ऐसे में अगर सावन के आखिरी दिन सोमवार पड़ता है तो इस दिन व्रत रखना ही होगा। क्योंकि तभी सावन सोमवार व्रत संपूर्ण माना जाएगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका व्रत अधूरा रह जाएगा।

सावन सोमवार व्रत में ऐसे मनाए रक्षाबंधन

अगर भाई-बहन दोनों ने सावन सोमवार व्रत रखे हैं तो ऐसे में भाई को राखी बांधने के बाद उनका मुंह मीठा करने के लिए व्रत वाली मिठाई का चुनाव करें। आप चाहें तो घर पर सिंघाडे के आटे का हलवा या आलू का हलवा बनाकर उससे मुंह मीठा कर सकते हैं। इसके अलावा व्रत की कुछ स्पेशल मिठाइयां भी आती हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2024

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30 बजे से रात 09:08 बजे तक रहेगा। राखी के लिये अपराह्न का मुहूर्त दोपहर 01:43 बजे से शाम 04:20 बजे तक रहेगा। रक्षाबंधन के दिन प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06:56 बजे से रात 09:08 बजे तक है। रक्षा बन्धन पर भद्रा का अंत दोपहर 01:30 बजे होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article