Raksha Bandhan Kyu Manaya Jata Hai: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास क्या है

Raksha Bandhan Kyu Manaya Jata Hai: रक्षाबंधन का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में आता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में रंग-बिरंगी राखियां बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। कई जगह इस त्योहार को राखरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे राखी का त्योहार क्यों मनाया जाता है। इसका इतिहास क्या है।

Raksha Bandhan Kyu Manaya Jata Hai: भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस साल राखी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों के हाथ में राखी बांधती हैं। साथ ही उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस पावन पर्व से कई कहानियां भी जुड़ी हुई हैं। चलिए जानते हैं रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है, क्या है इसका इतिहास और कहानी।

raksha bandhan history

Raksha Bandhan History

रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है (Raksha Bandhan Kyu Manaya Jata Hai)

रक्षाबंधन की एक कहानी महाभारत काल से जुड़ी है। जिसके अनुसार जब भगवान कृष्ण ने शिशुपाल का वध कर दिया था। तब भगवान कृष्ण की उंगली में चोट लग गई थी। जिससे रक्त बहने लगा था। तभी द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर श्री कृष्ण की उंगली पर बांध दिया था । ऐसा माना जाता है कि जिस दिन ये घटना हुई उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा थी। कहते हैं तभी से इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने लगा और बहनें अपने भाइयों के हाथ में रक्षासूत्र बांधने लगीं।

End of Feed