Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 में राहु केतु करेंगे गोचर, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Rahu Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह माना जाता है। साल 2025 में दोनों ही मायावी ग्रह अपनी राशि बदलने वाली है। आइए जानते हैं राहु और केतु के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत राहु और केतु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है। राहु और केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इनकी राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार 18 मई 2025 को राहु ग्रह मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु कन्या से सिंह राशि में गोचर करेंगे। ये दोनों ही ग्रह एक राशि में कम से कम 18 महीने तक रहते हैं। राहु और केतु के गोचर से कुछ राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं किस राशि वालों को राहु और केतु के गोचर से किस राशि के गोचर से लाभ होगा।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक को राहु और केतु के गोचर से शुभ परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही सेहत का भी भरपूर लाभ मिलेगा। नये साल में मिथुन राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी और करियर में तरक्की मिलेगी।

End of Feed