अध्यात्म

03 दिसम्बर 2024 का शुद्ध पंचांग: जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और चंद्र दर्शन का समय

03 December 2024 Panchang In Hindi, 03 दिसम्बर 2024 का शुद्ध पंचांग: 3 दिसंबर को चंद्र दर्शन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन शाम में चंद्रमा दर्शन देंगे। चलिए आपको बताते हैं इस दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Image

03 December 2024 Panchang

03 December 2024 Panchang In Hindi, 03 दिसम्बर 2024 का शुद्ध पंचांग: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया दिवस मंगलवार का पावन व्रत है। मंगलवार मंगलमय तिथि होती है। भक्ति के पर्याय हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान जी रुद्रावतार हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। इस माह भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। पुरुषों के लिए मंगलवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी है। इस दिन हनुमान जी की विधिवत की उपासना होती है। सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ का दान करें तथा अपने वजन के बराबर अन्न दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मंगलवार को मंगल के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इसके अलावा इस दिन चंद्र देव की पूजा भी कल्याणकारी साबित होगी।

3 दिसंबर को चंद्र दर्शन समय (3 December 2024 Chandra Darshan Time)

05:24 पी एम से 06:56 पी एम

3 दिसंबर 2024 पंचांग (3 December 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

पर्व -मंगलवार व्रत

तिथि- द्वितीया 01:11pm तक फिर तृतीया

सूर्योदय-06:54am

सूर्यास्त-05:26pm

नक्षत्र-- मूल 04:42pm तक फिर पूर्वाषाढ़ा

चन्द्र राशि -- धनु

सूर्य राशि- वृश्चिक

करण-कौलव 01:96pm तक फिर तैतिल

योग- शूल 03:09 pm तक फिर गण्ड

3 दिसंबर 2024 शुभ मुहूर्त (3 December 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:47 am से 12:31 pm

विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:25pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:24pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:07am तक

अमृत काल-06:09am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल--उत्तर पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article