Rahu Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत राहु और केतु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है। राहु और केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इनकी राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार 18 मई 2025 को राहु ग्रह मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु कन्या से सिंह राशि में गोचर करेंगे। ये दोनों ही ग्रह एक राशि में कम से कम 18 महीने तक रहते हैं। राहु और केतु के गोचर से कुछ राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं किस राशि वालों को राहु और केतु के गोचर से किस राशि के गोचर से लाभ होगा।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को राहु और केतु के गोचर से शुभ परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही सेहत का भी भरपूर लाभ मिलेगा। नये साल में मिथुन राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी और करियर में तरक्की मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि में साल 2025 में राहु चौथे भाव में और केतु नौवें भाव में रहेंगे। राहु और केतु के गोचर से धनु राशि वालों की धन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपका जो भी काम अटका हुआ काम होगा वो पूरा हो सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। हर काम में इस समय में आपको सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए साल 2025 की शुरुआत अच्छी हो सकती है। राहु और केतु के गोचर से आपको सुख, समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपक काम में तरक्की मिलेगी। यात्राओं से लाभ हो सकता है। इस समय में आपके लिए निवेश करना बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप जॉब करते हैं तो आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है।
