18 मई से इन राशियों पर बरसेगा राहु-केतु का कहर, हो सकता है बड़ा नुकसान, चेक करें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं?

Rahu-Ketu Gochar 2025: ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह और क्रूर ग्रह आदि नामों से जाना जाता है। जब भी ये दोनों ग्रह राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर पड़ता है। 18 मई को इन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जानिए ये गोचर किन राशियों के लिए खतरनाक साबित होगा।

Rahu-Ketu Gochar 2025: ज्योतिष अनुसार 18 मई को राहु मीन राशि से कुंभ राशि में तो केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। राहु-केतु के इन राशियों में गोचर से जहां कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ की जिंदगी में तबाही मच जाएगी। जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। ऐसे में इन राशियों के लोगों को बड़े ही सावधानी से कोई भी काम करना होगा। राहु-केतु गुमराह करने का काम कर सकते हैं। रिश्तों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर अशुभ फल देने का काम कर सकते हैं।

इन राशियों के लिए रहेगा राहु-केतु का गोचर अशुभ

सिंह राशि (Leo): राहु-केतु के गोचर का प्रभाव सिंह राशि वालों के जीवन में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। जिससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। इस दौरान निर्णय लेने में गलती की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। कुल मिलाकर इस दौरान बेहद सतर्क रहना होगा।

End of Feed