अध्यात्म

Vrishabh Sankranti 2025: अपनी राशि से वृषभ में आ रहे हैं सूर्य देव, किन राशियों के लिए लाएंगे लाभ, किनको होगा नुकसान

Vrishabh Sankranti 2025 Rashifal, Sun transit May 2025 Impact on zodiac signs in Hindi: 15 मई को सूर्य देव अपनी राशि बदलेंगे। वह मेष से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में उनका गोचर 15 जून तक रहेगा। जानें इस दौरान वह किन राशियों के लिए तरक्की के दरवाजे खोलेंगे और किनको नुकसान होगा।

Image

सूर्य के वृष राशि मे गोचर का राशियों पर प्रभाव

Vrishabh Sankranti 2025 Rashifal: 15 मई को सूर्य मेष राशि से वृष में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य एक राशि मे एक माह रहते हैं।वृष का स्वामी शुक्र है। सूर्य आत्मा हैं। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। सूर्य पूजा के बिना कोई भी ग्रहों की पूजा का फल सम्भव नहीं है। प्रत्येक राशि के लोग श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। प्रस्तुत राशियों पर प्रभाव 15 जून तक रहेगा। आइए अब जानते हैं सूर्य के वृष राशि मे प्रवेश का प्रभाव।

वृष संक्रांति व सूर्य के वृष राशि मे गोचर का राशियों पर प्रभाव

1 मेष- व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेंहू दान करें। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

2 वृष- जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। रविवार को गेंहू का दान करें। सफेद रंग शुभ है।

3 मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। सूर्य का वृष में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व लाल रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गुड़ खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

4 कर्क- जॉब से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है।जमीन या वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में सूर्य गोचर आपकी मदद करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करते रहें।

5 सिंह- व्यवसाय में सफलता व जाँब में प्रोमोशन का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जाँब में रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र कॅरियर के प्रति सचेत रहें ।पीला व लाल रंग शुभ है।सूर्य व हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गेंहू व मसूर का दान करें।

6 कन्या- व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र व सुंदरकांड का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। सूर्य उपासना करते रहें। कई दिनों से रुके धन आगमन के संकेत हैं।

7 तुला- बिजनेस के लिए सफलता की प्राप्ति का समय है। जॉब में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। नारंगी रंग शुभ है। बहुत दिनों से रुके किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

8 वृश्चिक- जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। आर्थिक सुख में भी सफलता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। तिल का दान करें।

9 धनु- व्यवसाय में किसी नवीन उत्तरदायित्व की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र शिक्षा में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

10 मकर- जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें। संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। छात्र करियर के प्रति एलर्ट रहें। सफेद रंग शुभ है। बिजनेस में सफल रहेंगे।

11 कुम्भ- आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। व्यापार में तमाम बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेंहू का दान करें। सूर्य उपासना के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना अवश्य करते रहें।

12 मीन- यह गोचर आपके लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। व्यवसाय की दृष्टि से सूर्य कोई बड़ा अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article