Rahu kaal ke kitne samay baad rakhi bandhna shubh hota hai: सावन पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। 9 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करीब 95 साल बाद ऐसा योग बन रहा है कि राखी की डेट भद्रा से मुक्त है। ऐसे में शनिवार को पूरे दिन राखी मनाई जाएगी। हालांकि 9 अगस्त को 9:07 AM से 10:47 AM के बीच राहुकाल लगेगा। इस समय राखी बांधना शुभ नहीं है। लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि राहु काल के कितनी देर बाद राखी बांधनी चाहिए।
राहु काल के कितने समय बाद राखी बांधना होता है शुभ (Pic: Canva)
राहुकाल के कितनी देर बाद राखी बांधें
रक्षाबंधन पर राहुकाल समाप्त होने के तुरंत बाद ही बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं। 9 अगस्त 2025 में रक्षा बंधन पर 10:47 AM के बाद राहुकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधें। हालांकि आज राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त रहेगा। यह समय 12:02 PM से लेकर 12:50 PM तक रहेगा।
राखी बांधते समय कौन सा मंत्र पढ़ें
राखी बांधने का पांरपरिक मंत्र है। मान्यता है कि इससे सारे बुरे ग्रहों का दोष हट जाता है।
येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वां प्रति बध्नामि, रक्षे मा चल मा चल॥
अर्थ: जिस रक्षासूत्र से महाबली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूं। यह तुम्हारी रक्षा करे, तुम स्थिर रहो।
राखी बांधते समय भाई की मंगलकामना के लिए यह श्लोक पढ़ें:
दीर्घायु: सुखसम्पन्नो, भव सर्वत्र विजयी।
भ्रातृ प्रीत्या मया दत्तं, रक्षासूत्रं धर प्रभो॥
अर्थ: हे भाई! तुम दीर्घायु, सुखी और हर जगह विजयी बनो। यह रक्षासूत्र मैं तुम्हें प्रेमपूर्वक प्रदान करती हूं।
