Rahu Gochar 2025: ज्योतिष अनुसार राहु ग्रह का गोचर 18 मई 2025 को होने जा रहा है। इस दौरान राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। राहु किसी भी राशि में 18 महीने तक विराजमान रहता है। कुंभ राशि में राहु 5 दिसंबर 2026 तक स्थित रहेगा। ज्योतिष अनुसार राहु का गोचर 4 राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित हो सकता है। इन राशि के लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में अड़चन आ सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए राहु का गोचर खतरनाक साबित हो सकता है।
Rahu Gochar 2025
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आएंगी। आवश्यकता होने पर चिकित्सक से संपर्क करके उनका इलाज कराना होगा। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। नौकरी में परेशानी हो सकती है। आपका किसी ऐसे स्थान पर तबादला हो सकता है जिसको आपने नापसंद किया हो। उल्टा-सीधा खाने से बचना होगा।
सिंह राशि
राहु का गोचर आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आप और आपके जीवनसाथी के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो कानूनी रूप से गलत हो जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। इस दौरान व्यापार को लेकर नई योजनाएं तैयार करेंगे लेकिन उन्हें पूरा करने में समस्याएं आएंगी।
मकर राशि
राहु के इस गोचर के दौरान आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपको शारीरिक समस्या परेशान कर सकती हैं। धन संचित करने में भी कुछ परेशानी होगी। वर्ष की शुरुआत में मंगल की अष्टम दृष्टि राहु पर होने से आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर स्वास्थ्य दृष्टि से खराब रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको बीमारियों का शिकार बना सकती है। इस दौरान किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें, थोड़ा अपना दिमाग भी लगाएं। नहीं तो नुकसान हो सकता है।
