अध्यात्म

Weekly Horoscope 24 To 30 November 2024: नवंबर का आखिरी सप्ताह इन 5 राशियों की चमका देगा किस्मत, पैसों की होगी बरसात!

Weekly Horoscope 24 To 30 November 2024: नवंबर का आखिरी सप्ताह ज्योतिष अनुसार कई राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाला है। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी।

Image

Weekly Horoscope 24 To 30 November 2024

Weekly Horoscope 24 To 30 November 2024: इस सप्ताह मेष, कर्क व तुला राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मीन व धनु राशि के जातक व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह,तुला व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल...

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2024

मेष- इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरुवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष-इस सप्ताह वाहन क्रय करने की सम्भावना है। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व आईटी जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल का दान करें। असत्य से बचें।

मिथुन- मंगलवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बुधवार को उड़द व गुड़ का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर बेल व बरगद का पेड़ लगाएं।

कर्क- बुधवार के बाद चन्द्रमा व गुरु अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र शिक्षा में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल व गुड़ का दान करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

सिंह-सूर्य व मंगल जाँब के लिए शुभ रहेंगे। गुरु वृष व सूर्य वृश्चिक में होकर इस सप्ताह मीडिया, आईटी व एजुकेशन जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मकर गोचर सोमवार से राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन पीले फल का दान करते रहें।

कन्या- सूर्य तृतीय तथा शनि खष्ठम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन चन्द्रमा, बुध व शुक्र शुभ रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला-इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व सूर्य का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। पॉलिटीक्स में जॉब में चन्द्रमा के मंगलवार के बाद पंचम गोचर विशेष लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा दशम व सूर्य इसी राशि में हैं। राशि स्वामी मंगल का कल्याणकारी प्रभाव है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी दें।

धनु- गुरु खष्ठम तथा सूर्य इसी राशि से द्वादश हैं। तृतीय शनि सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा दशम भाव में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ है। लाल व पीला रंग शुभ है।

मकर- गुरु पंचम गोचर कर रहे हैं। एकादश सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। बुध व मंगल अनुकूल हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करते रहें।

कुम्भ-सप्तम चन्द्रमा व इस राशि के शनि मंगलकारी हैं। इस सप्ताह जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहकर शुभ होंगे। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

मीन- मंगलवार के बाद तुला का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ है। गुरु अब इसी राशि से तृतीय भाव में हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगल स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व पीले फलों का दान करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article