Radha Ashtami 2024 Date: कब मनाया जाएगा राधा अष्टमी का त्योहार, यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Radha Ashtami 2024 Date: राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की पूजा की जाती है। इस दिन को राधा रानी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानें इस साल कब है राधा अष्टमी और शुभ मुहूर्त, महत्व के बारे में।

Radha Ashtami 2024 Date: राधा अष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। राधा अष्टमी का दिन राधा रानी की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन राधा रानी की विधिवत पूजा की जाती है। ये दिन राधा रानी के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। राधा अष्टमी का पर्व राधा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। राधा रानी की पूजा से भवसागर से पार उतरा जा सकता है। इसके साथ ही राधा रानी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल राधा अष्टमी की डेट और महत्व के बारे में।

Radha Ashtami 2024 Date (राधा अष्टमी डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार राधा अष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल राधा अष्टमी का पर्व 11 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed