अध्यात्म

Shani Ki Dhaiya 2025: साल 2025 में होगा शनि का गोचर, इन राशि वालों पर लगेगी शनि की ढैय्या

Shani Ki Dhaiya 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव सबको उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। साल 2025 में शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। आइए जानें शनि की चाल बदलने से किन राशि वालों को शनि की ढैय्या का सामना करना पड़ेगा।

Image

Shani Ki Dhaiya 2025

Shani Ki Dhaiya 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की ढैय्या के समय शनि व्यक्ति को उनके कर्मों का फल देते हैं। इस कारण शनिदेव को न्याया का देवता माना जाता है। शनि की ढैय्या कम से कम ढाई सालों तक एक राशि पर रहती है। शनि की ढैय्या के दौरान जिनके ऊपर ये रहता है उनको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान जातक को शुभ और अशुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन होगा। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानें शनि के गोचर से किन राशि वालों पर लगेगी शनि की ढैय्या।

शनि की ढैय्या के समय इन बातों का रखे ख्याल

  • शनि की ढैय्या के समय में व्यक्ति को किसी भी प्रकार का लेन देन ना करें।
  • इस समय में आप वाहन चलाते समय पूरी तरह सावधानी बरतें।
  • शनि ढैय्या के समय में किसी के साथ भी गलत व्यवहार ना करें।
  • सेहत का ख्याल रखें इसलिए इस समय में सेहत के साथ लापरवाही ना बरतें।

इन राशि वालों पर होगी शनि ढैय्या

सिंह राशि

साल 2025 में शनि ढैय्या सिंह राशि के जातक पर होगी। इस समय में सिंह राशि के जातक को सेहत का ध्यान रखना होगा। इसी के साथ इस समय में सिंह राशि वालों पैसों से संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान यात्रा करने से बचें। सिंह राशि वालों को वाद विवाद से बचना होगा।

धनु राशि

साल 2025 में धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। शनि ढैय्या की शुरुआत हो जाएगी। शनि ढैय्या के कारण धनु राशि के जातक को यात्रा करने से बचना होगा। इस दौरान परिवार में कलह हो सकती है। पैसों का भी भारी नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article