Pushya Nakshatra Feb 2025 Time: आज बन रहा है पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, जान लें किन कार्यों को करने के लिए शुभ है आज का दिन

Pushya Nakshatra Feb 2025 Time: ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का खास महत्व होता है। किसी भी विषय की सटीक भविष्यवाणी करने में नक्षत्रों का अहम योगदान होता है। वैसे तो कई नक्षत्र होते हैं लेकिन सभी में पुष्य नक्षत्र को सबसे खास माना जाता है। 11 फरवरी 2025 को इस नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।

Pushya Nakshatra Feb 2025 Time: शास्त्रों में कुल 27 नक्षत्रों का जिक्र किया गया है जिनमें से एक पुष्य नक्षत्र भी है। इस नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। ये नक्षत्र समृद्धिदायक, सर्वश्रेष्ठ और शुभ फल प्रदान करने वाला नक्षत्र माना गया है। पुष्य का अर्थ होता है पोषण करने वाला और ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला। कई विद्वान इस नक्षत्र को बेहद कल्याणकारी मानते हैं। चलिए आपको बताते हैं 11 फरवरी को पुष्य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा और इस नक्षत्र में क्या करना चाहिए।

पुष्य नक्षत्र फरवरी 2025 (Pushya Nakshatra Feb 2025 Time)

पुष्य नक्षत्र 10 फरवरी की शाम 6 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

End of Feed